खेल की खबरें | इंडोनेशिया ओपन: करुणाकरण-वरियाथ की जोड़ी ने मिश्रित युगल में भारत की उम्मीदें बरकरार रखीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन भारत की अन्य जोड़ियां बुधवार को शुरुआती दौर में के बाद बाहर हो गईं।
जकार्ता, चार जून सतीश कुमार करुणाकरण और आद्या वरियाथ ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन भारत की अन्य जोड़ियां बुधवार को शुरुआती दौर में के बाद बाहर हो गईं।
करुणाकरण और वरियाथ ने 45 मिनट तक चले शुरुआती दौर के कड़े मुकाबले में चीनी ताइपे की ये होंग वेई और निकोल गोंजालेस चैन को 15-21, 21-16, 21-17 से हराया।
इस स्पर्धा में हालांकि अन्य भारतीय जोड़ियों ने निराश किया क्योंकि वे अगले दौर में आगे बढ़ने में असफल रहीं।
रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाड्डे को युची शिमोगामी और सयाका होबारा की जापान की जोड़ी से 14-21, 9-21 से शिकस्त मिली।
आशिथ सूर्या और अमृता प्रमथेश को डेनमार्क के मैड्स वेस्टरगार्ड और क्रिस्टीन बुश के हाथों 15-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।
ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की जोड़ी भी शुरुआती दौर की बाधा को पार करने में विफल रही। इस जोड़ी को मलेशिया के दूसरे वरीय टैंग जी चेन और ई वेतोह के खिलाफ 11-21, 21-16, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

