एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज की शेयर बाजार में सपाट शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के शेयर ने बृहस्पतिवार को 111 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर सूचीबद्धता के साथ बाजार में सपाट शुरुआत की।

जरुरी जानकारी | इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज की शेयर बाजार में सपाट शुरुआत

नयी दिल्ली, तीन जुलाई इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के शेयर ने बृहस्पतिवार को 111 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर सूचीबद्धता के साथ बाजार में सपाट शुरुआत की।

बीएसई और एनएसई, दोनों पर कंपनी का शेयर 111 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

बाद में, यह बीएसई पर 1.44 प्रतिशत चढ़कर 112.60 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई में, शेयर सपाट शुरुआत के बाद 1.35 प्रतिशत बढ़कर 112.50 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 707.48 करोड़ रुपये रहा।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन तक 25.98 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जिसमें संस्थागत निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी रही।

कंपनी की आरंभिक शेयर बिक्री का मूल्य दायरा 105-111 रुपये प्रति शेयर था।

यह आईपीओ 160 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों ओम प्रकाश अग्रवाल (एचयूएफ) और संजय अग्रवाल (एचयूएफ) द्वारा 36.03 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था।

नए निर्गम से प्राप्त 65 करोड़ रुपये का उपयोग कार्यशील पूंजी जरूरतों के वित्तपोषण के लिए, 34.12 करोड़ रुपये ऋण भुगतान के लिए तथा 14 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).