एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का शेयर पहले दिन के कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के शेयर की शुरुआत बृहस्पतिवार को स्थिर के साथ हुई। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 111 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का शेयर पहले दिन के कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद

नयी दिल्ली, तीन जुलाई शेयर बाजार में इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के शेयर की शुरुआत बृहस्पतिवार को स्थिर के साथ हुई। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 111 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 111 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान यह बीएसई में 1.44 प्रतिशत बढ़कर 112.60 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 0.18 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 110.80 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में स्थिर शुरुआत करने वाले इस शेयर का दाम 1.80 प्रतिशत बढ़कर 113 रुपये हो गया। बाद में यह 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.35 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 700.52 करोड़ रुपये रहा।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 25.98 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा दायरा 105-111 रुपये प्रति शेयर था।

यह आईपीओ 160 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक ओम प्रकाश अग्रवाल (एचयूएफ) और संजय अग्रवाल (एचयूएफ) द्वारा 36.03 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 65 करोड़ रुपये का उपयोग कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए, 34.12 करोड़ रुपये कर्ज के पुनर्भुगतान के लिए और 14 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

वर्ष 1993 में अपना परिचालन शुरू करने वाली इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, भारत में फसल सुरक्षा उत्पादों, पौधों के पोषक तत्वों और जैविक पदार्थों के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).