एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | संक्षिप्त सैन्य संघर्ष के बावजूद मई में भारत-पाक व्यापार जारी रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान और भारत के बीच संक्षिप्त सैन्य संघर्ष और सीमाओं के लगातार बंद होने के बावजूद दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार मई में, मुख्य रूप से तीसरे देश के माध्यम से जारी रहा।

जरुरी जानकारी | संक्षिप्त सैन्य संघर्ष के बावजूद मई में भारत-पाक व्यापार जारी रहा

इस्लामाबाद, पांच जुलाई पाकिस्तान और भारत के बीच संक्षिप्त सैन्य संघर्ष और सीमाओं के लगातार बंद होने के बावजूद दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार मई में, मुख्य रूप से तीसरे देश के माध्यम से जारी रहा।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि भारत से आयात पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के जुलाई-मई के दौरान तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इसने बताया कि पिछले वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में भारत से आयात कुल 21.15 करोड़ डॉलर रहा, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 20.7 करोड़ डॉलर और वित्त वर्ष 2022-23 में 19 करोड़ डॉलर से अधिक था।

अकेले मई में - जब पहले सप्ताह में चार दिवसीय संघर्ष छिड़ा था - आयात 1.5 करोड़ डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने के 1.7 करोड़ डॉलर से थोड़ा कम था। हालांकि, भारत को पाकिस्तान का निर्यात नगण्य रहा।

वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2022-23 में निर्यात क्रमशः 34.4 लाख डॉलर और 3.3 लाख डॉलर रहा - जो द्विपक्षीय व्यापार की अत्यधिक एकतरफा प्रकृति को उजागर करता है।

पाकिस्तान और भारत के बीच औपचारिक व्यापार संबंध 2019 से प्रभावित हैं। हालांकि, 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी, भारत ने कई कदम उठाए। इनमें अटारी भूमि-पारगमन चौकी को तत्काल बंद करना भी शामिल था, जिसका उपयोग कुछ प्रकार के सामानों की आवाजाही के लिए किया जाता था।

जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने भी घोषणा की कि ‘भारत के साथ सभी व्यापार, जिसमें पाकिस्तान के माध्यम से किसी भी तीसरे देश के साथ व्यापार भी शामिल है, तत्काल निलंबित किया जाता है।’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).