देश की खबरें | भारत-पाक तनाव: रेल मंत्री ने जम्मू, उधमपुर से विशेष ट्रेन सेवाओं की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत-पाकिस्तान सैन्य गतिरोध के बीच हवाई अड्डे बंद होने के कारण फंसे यात्रियों के वास्ते जम्मू और उधमपुर से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए विशेष ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, नौ मई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत-पाकिस्तान सैन्य गतिरोध के बीच हवाई अड्डे बंद होने के कारण फंसे यात्रियों के वास्ते जम्मू और उधमपुर से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए विशेष ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की समीक्षा की।

वैष्णव के निर्देश पर शुक्रवार को जम्मू और उधमपुर से चार विशेष ट्रेनें चलाई गईं।

मंत्रालय के अनुसार, 12 अनारक्षित और इतने ही आरक्षित डिब्बों वाली एक विशेष ट्रेन सुबह करीब 10.45 बजे जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हुई। 20 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन दोपहर 12:45 बजे उधमपुर से रवाना हुई जो जम्मू और पठानकोट होते हुए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी। इसके अलावा, 22 डिब्बों वाली एक आरक्षित ट्रेन शाम करीब सात बजे जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार रात 11.55 बजे एक और एक और अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने की योजना है जो जम्मू से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए गुवाहाटी जाएगी। इसके अलावा, बीसीसीआई के अनुरोध पर एक वंदे भारत विशेष ट्रेन आईपीएल खिलाड़ियों और अधिकारियों को ले जाने के लिए अपराह्न तीन बजे जम्मू से रवाना हुई।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "जम्मू और चंडीगढ़ हवाई अड्डे बंद होने के कारण फंसे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है।"

इसमें कहा गया है, "स्थिति का पूरा जायजा लेने के बाद, मंत्री ने रेलवे अधिकारियों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया।"

मंत्रालय ने कहा कि नियमित ट्रेनों के साथ-साथ आवश्यकतानुसार विशेष ट्रेनें भी चलाई जानी चाहिए।

अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्रों के निकट रहने वाले बहुत से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं, जिसके कारण यात्रा की मांग बढ़ गई है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने कहा, "जम्मू, अंबाला, नयी दिल्ली जैसे विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण कक्ष लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। हम विशेष ट्रेनें चलाने के बारे में निर्णय लेने के लिए स्टेशनों पर आरक्षण पैटर्न और यात्रियों की संख्या पर भी नज़र रख रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\