देश की खबरें | भारत-पाक सैन्य संघर्ष : जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में ‘पोर्टेबल’ चिकित्सा सुविधाएं तैनात की जा रहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार की आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत चिकित्सा तत्परता बढ़ाने के लिए एम्स, जम्मू और एसकेआईएमएस, श्रीनगर जैसे प्रमुख अस्पतालों में स्वदेशी ‘पोर्टेबल मॉड्यूलर’ चिकित्सा इकाई ‘भीष्म क्यूब’ को तैनात किया जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ मई सरकार की आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत चिकित्सा तत्परता बढ़ाने के लिए एम्स, जम्मू और एसकेआईएमएस, श्रीनगर जैसे प्रमुख अस्पतालों में स्वदेशी ‘पोर्टेबल मॉड्यूलर’ चिकित्सा इकाई ‘भीष्म क्यूब’ को तैनात किया जा रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के मद्देनजर देश के अस्पतालों में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की तैयारियों की समीक्षा की।

सूत्रों ने बताया कि इन ‘भीष्म क्यूब’ को ऋषिकेश, बिलासपुर और दिल्ली स्थित एम्स सहित देश भर के राष्ट्रीय महत्व के अन्य संस्थानों (आईएनआई) में भी तैनात किया जा रहा है।

एयर वाइस मार्शल डॉ तन्मय रॉय (एचएलएल लाइफकेयर) ने कहा, ‘‘हम उन संबंधित चिकित्सा संस्थानों को परिचालन प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे हैं जहां ‘भीष्म क्यूब’ तैनात किए गए हैं। अब तक एम्स, जम्मू में दो भीष्म क्यूब तैनात किए जा चुके हैं...।’’

डॉ रॉय ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड आरोग्य मैत्री क्यूब की खरीद और तैनाती के लिए नोडल एजेंसी है।

‘भीष्म क्यूब’ तेजी से तैनात करने योग्य ‘मॉड्यूलर’ चिकित्सा सुविधाएं हैं जो आपदा या सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति की सूरत में आपातकालीन जीवनरक्षक नैदानिक ​​देखभाल प्रदान करती हैं। प्रत्येक क्यूब बुनियादी ऑपरेशन के लिए दवाओं और सर्जिकल उपकरणों से सुसज्जित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\