जरुरी जानकारी | इंडिगो का मुनाफा तीसरी तिमाही में बढ़कर 1,422.6 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 1,422.6 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, तीन फरवरी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 1,422.6 करोड़ रुपये हो गया।
हवाई यात्रा के लिए मजबूत मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की समान तिमाही में कंपनी ने 129.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 15,410.2 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 9,480.1 करोड़ रुपये थी।
इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर अल्बर्स ने कहा, ‘‘हवाई यात्रा की मजबूत मांग की पृष्ठभूमि में बीती तीसरी तिमाही का प्रदर्शन परिचालन और वित्तीय दोनों मोर्चों पर मजबूत रहा है। पूरे संगठन में शुरू की गई पहल ने नतीजा देना शुरू कर दिया है।’’
दिसंबर तिमाही में इंडिगो का राजस्व बढ़कर 154.1 अरब रुपये पर पहुंच गया। यह कंपनी का सबसे ऊंचा तिमाही राजस्व है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)