जरुरी जानकारी | इंडिगो का मार्च तिमाही का घाटा बढ कर 1,147 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंडिगो नाम से विमान सेवाओं का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में समेकित रूप से 1,147.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में इसे 870.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

नयी दिल्ली , पांच जून इंडिगो नाम से विमान सेवाओं का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन को 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में समेकित रूप से 1,147.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में इसे 870.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इंडगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसके बड़े में मार्च के अंत में 285 विमान थे।

कोरोना वायरस महामारी से विमान सेवा कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। इसका असर कंपनी आय पर पड़ा है। आलोच्य तिमाही में इसमें तेज गिरावट दर्ज की गयी।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी की एकीकृत आय 26 प्रतिशत से अधिक की गिरावट से 6,361.8 करोड़ रुपये रही। मार्च 2020 की तिमाही में आय 8,634.6 करोड़ रुपये थी।

मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध घाटा बढ़ कर 5,806.4 करोड़ रुपये रहा। इसे 2019-20 में 233.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वर्ष के दौरन कंपनी की कुल आय 58 प्रतिशत घट कर 15,677.6 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 37,291.5 करोड़ रुपये थी।

इंडिगो के मुख्य अधिशासी अधिकारी रॉंजॉय दत्ता ने कहा कि कोविड19 के कारण आखिरी तिमाही बहुत मुश्किल रही। दिसंबर से फरवरी के बीच सुधार के कुछ संकेत दिखे लेकिन दूसरी लहर ने उसे फिर बिठा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\