एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बैडमिंटन विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत का विजय अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम ने अमेरिका में चल रही विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्राजील को 5 . 0 से हराया ।

देश की खबरें | बैडमिंटन विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में भारत का विजय अभियान जारी

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारतीय टीम ने अमेरिका में चल रही विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्राजील को 5 . 0 से हराया ।

पहले मैच में समरवीर और राधिका शर्मा ने मिश्रित युगल में जोकिम मेंडोंका और मारिया क्लारा लोपेज लीमा को 21 . 14, 21 . 17 से मात दी ।

लड़कों के एकल वर्ग में लोकेश रेड्डी ने रेहान मेलो को 21. 17, 24 . 22 से हराया ।

लड़कियों के एकल वर्ग में देविका सिहाग ने मारिया एडुआर्डा ओलिवियरा को 18 मिनट में 21 . 9, 21 . 6 से हराया ।

लड़कों के युगल वर्ग में दिव्यम अरोरा और मयंक राणा ने जोकिम मेंडोका और जोओ मेंडोका टावेरा को 21 . 19, 21. 10 से शिकस्त दी ।

लड़कियों के युगल वर्ग में वेन्नाला के और श्रियांशी वालिशेट्टी ने मारिया क्लारा लोपेज लीमा और मारिया एडुआर्डो ओलिवियरा को 21 . 13, 21 . 11 से हराया ।

अब भारत का सामना जर्मनी से होगा जिससे शीर्ष स्थान की टीम का निर्धारण होगा । शीर्ष टीम 28 सितंबर को ग्रुप सी की शीर्ष टीम से क्वार्टर फाइनल खेलेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).