देश की खबरें | भारत का अति मानवतावादी संविधान दुनिया में एक मिसाल है : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार से ‘‘उन्हें शांति, सद्भाव, तनाव मुक्त और सुविधायुक्त जीवन देने" का आग्रह किया।

लखनऊ, 15 अगस्त बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सरकार से ‘‘उन्हें शांति, सद्भाव, तनाव मुक्त और सुविधायुक्त जीवन देने" का आग्रह किया।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश और दुनियाभर में रहने वाले सभी भारतीय भाइयों और बहनों को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि हर कोई अपनी जरूरतों को पूरा करने और अपने जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश में व्यस्त है, सरकार के लिए उन्हें शांति, सद्भाव, तनाव मुक्त और सुविधायुक्त जीवन देना बहुत महत्वपूर्ण है।’’

बसपा प्रमुख मायावती ने भारत के "मानवतावादी संविधान" के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर की सराहना की, जिसे आज भी दुनिया भर में एक उदाहरण के रूप में सराहा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘...लेकिन (भारत) अत्यधिक गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन, अमीर और गरीब के बीच भारी आय अंतर और रुपये के अवमूल्यन आदि से अभिशप्त है। ऐसे अभिशप्त जीवन से लोगों की मुक्ति अब बहुत जरूरी है।’’

मायावती ने कहा कि लोगों के लिए सच्ची स्वतंत्रता की स्थापना तभी होगी जब भारत में ‘‘न केवल राजनीतिक लोकतंत्र बल्कि जमीनी स्तर पर सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र भी हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड