IND vs AUS 5th Test 2025: भारत के तीन विकेट 57 रन पर गिरे, लंच से ठीक पहले आउट हुए गिल

शुभमन गिल लंच से ठीक पहले अपना विकेट गंवा बैठे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक भारत ने 25 ओवर में 57 रन पर तीन विकेट खो दिये .

(Photo Credit : BCCI)

सिडनी, 3 जनवरी : शुभमन गिल लंच से ठीक पहले अपना विकेट गंवा बैठे और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के पहले दिन लंच ब्रेक तक भारत ने 25 ओवर में 57 रन पर तीन विकेट खो दिये . गिल (64 गेंद में 20 रन) डटकर बल्लेबाजी का प्रयास करने के बाद पहले सत्र की आखिरी गेंद पर नाथन लियोन को बाहर निकलकर खेलने के प्रयास में पहली स्लिप में कैच दे बैठे . खराब फॉर्म से जूझ रहे नियमित कप्तान रोहित शर्मा के ‘खुद को आराम देने’ के फैसले के बावजूद भारत का शीर्षक्रम एक बार फिर नाकाम रहा . विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट होने से बच गए और 12 रन बन कर खेल रहे हैं .

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पारी का आगाज किया लेकिन पहले ही घंटे में आउट हो गए . इससे पहले कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया . राहुल अच्छी गेंदों को छोड़कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन मिचेल स्टार्क की एक गेंद ने उन्हें ललचा दिया और स्क्वेयर लेग पर उन्होंने सैम कोंस्टास को कैच थमाया . जायसवाल (10) ने आन ड्राइव के साथ शुरूआत की . उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्लिप में ब्यू वेबस्टर को कैच दे दिया जो अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं . यह भी पढ़ें : IND vs AUS 5th Test 2024 Live Score Updates: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, स्कॉट बोलैंड ने विराट कोहली को किया आउट

कोहली के आने पर दर्शकों ने एक बार फिर हूटिंग की . वह बोलैंड की गेंद पर आउट होने से बाल बाल बचे . उन्होंने मिडआफ की तरफ शॉट खेला और स्टीव स्मिथ को पूरा यकीन था कि गेंद के घास को छूने से पहले उन्होंने कैच लपक लिया था लेकिन रिप्ले में पता चला कि गेंद जमीन को छू गई थी लिहाजा कोहली भाग्यशाली रहे . कोहली ने इसके बाद संभलकर खेला और स्टार्क की पांचवीं गेंद पर कवर ड्राइव और पैट कमिंस के ओवर में आफ ड्राइव लगाया . ये दोनों चौके हो सकते थे लेकिन आउटफील्ड काफी धीमी रहने के कारण ऐसा नहीं हुआ .

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AUS T20I Series 2025: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में कंगारूओं के खिलाफ टी20I सीरीज़ में सबसे अधिक रन बनाने वाली बनी जोड़ी

\