देश की खबरें | भारत की थॉमस कप जीत से कई खिलाड़ी प्रेरित होंगे: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की पहली खिताबी जीत की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और साथ ही खिलाड़ियों को बैंकाक से लौटने पर अपने निवास पर आने के लिये आमंत्रित किया।

नयी दिल्ली, 15 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम की पहली खिताबी जीत की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और साथ ही खिलाड़ियों को बैंकाक से लौटने पर अपने निवास पर आने के लिये आमंत्रित किया।

प्रधानमंत्री कभी भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करना नहीं भूलते और रविवार को भी उन्होंने खिलाड़ियों को फोन देकर बधाई दी। उन्होंने साथ ही खिलाड़ियों के माता-पिता को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों के साथ बात करते हुए कहा, ‘‘आप सभी ने कर दिखाया। यह भारत की खेलों में शानदार जीत में से एक है। ’’

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को बैंकॉक में एकतरफा फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया।

टीम के लिए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की।

पहले श्रीकांत ने और फिर लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय और चिराग शेट्टी ने प्रधानमंत्री से बात की।

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश खुश है! हमारी सफल टीम को बधाई और भविष्य के टूर्नामेंट के लिए उन्हें शुभकामनाएं। यह जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान