खेल की खबरें | पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 242 रन का पीछा करते हुए भारत की मजबूत शुरुआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में जीत के लिए 242 रन का पीछा करते हुए 15 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिये।
दुबई, 23 फरवरी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में जीत के लिए 242 रन का पीछा करते हुए 15 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिये।
इस समय क्रीज पर सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का साथ दिग्गज विराट कोहली दे रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 गेंद में 58 रन की अटूट साझेदारी पूरी कर ली है।
गिल 46 गेंद में 42 रन जबकि कोहली 29 गेंद में 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कप्तान रोहित शर्मा (20) कुछ अच्छे शॉट लगाने के बाद शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हुए।
कोहली ने इस दौरान 13वें ओवर में हारिस राउफ के खिलाफ चौका लगाकर एकदिवसीय में 14,000 पूरे किये। उन्होंने रिकॉर्ड 287 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 350 जबकि श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा ने 378 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पाकिस्तान की पारी 49.4 ओवर में 241 रन पर सिमट गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)