देश की खबरें | भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम भाग लेगी बुडापेस्ट प्रतियोगिता में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम हंगरी के बुडापेस्ट में 23 से 26 अक्टूबर के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ की प्रतियोगिता ग्रैंडस्लैम 2020 में भाग लेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम हंगरी के बुडापेस्ट में 23 से 26 अक्टूबर के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ की प्रतियोगिता ग्रैंडस्लैम 2020 में भाग लेगी।

भारतीय टीम में दो महिला और तीन पुरुष खिलाड़ी तथा एक कोच शामिल हैं। सरकार इस दल का खर्चा वहन करेगी। टीम प्रतियोगिता के लिये 19 अक्टूबर को रवाना होगी।

यह भी पढ़े | जब लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, जेपी ने जन आंदोलन का नेतृत्व कर रक्षा की: PM नरेंद्र मोदी.

टीम को रवाना होने से पहले कोविड-19 के दो नेगेटिव परीक्षण के चिकित्सा प्रमाणपत्र पेश करने होंगे।

महिला टीम में मणिपुर की 25 वर्षीय सुशीला देवी (48 किग्रा) और दिल्ली की 22 वर्षीय तूलिका मान (78 किग्रा) शामिल हैं।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: कांग्रेस से BJP में शामिल हुए मंत्री सुरेश राठखेड़ा विवादों में फंसे, कहा- मैं बिका जरूर, लेकिन आप लोगों की खातिर बिका.

पुरुष टीम में पूर्व ओलंपियन और 28 वर्षीय अवतार सिंह (100 किग्रा), पंजाब के 22 वर्षीय जसलीन सिंह सैनी (66 किग्रा) और 24 वर्षीय विजय यादव (60 किग्रा) शामिल हैं।

इन पांच खिलाड़ियों के साथ कोच जीवन शर्मा भी हंगरी जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला