एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वैश्विक कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 11 प्रतिशत पर: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सॉफ्टवेयर निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 320 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ, वैश्विक कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात में देश की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत हो गई है। एक विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है।

जरुरी जानकारी | वैश्विक कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 11 प्रतिशत पर: रिपोर्ट

मुंबई, 17 अप्रैल सॉफ्टवेयर निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में 320 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ, वैश्विक कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात में देश की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत हो गई है। एक विश्लेषण में यह जानकारी दी गई है।

डीबीएस की वरिष्ठ अर्थशास्त्री राधिका राव द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए किये गये व्यापार आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, इसके बावजूद देश की कुल सेवा निर्यात में हिस्सेदारी लगभग 4 प्रतिशत पर ही बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि मजबूत सेवा व्यापार प्रदर्शन इस वर्ष भुगतान संतुलन में सुधार लाएगा। इसे जिंसों की कीमतों में गिरावट से भी मदद मिल रही है।

डीबीएस विश्लेषण के अनुसार, वैश्विक व्यापार में कंप्यूटर सेवाओं के निर्यात में देश की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण 10-11 प्रतिशत है, जबकि वर्ष 2022 में कुल सेवा निर्यात की हिस्सेदारी केवल 4 प्रतिशत है।

जब सॉफ्टवेयर निर्यात की बात आती है, तो इसमें 55.5 प्रतिशत अमेरिका को जाता है, उसके बाद यूरोप को जाता है और जिसमें से लगभग आधा भाग इंग्लैंड जाता है।

देश का सेवा निर्यात 2022-23 में 320 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर रहा, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 255 अरब डॉलर था।

कुल निर्यात 2022-23 में 13.84 प्रतिशत बढ़कर 770.18 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).