एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | एशियाई खेलों में पांच अक्टूबर को भारत का कार्यक्रम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत का यहां चल रहे एशियाई खेलों में पांच अक्टूबर का कार्यक्रम इस प्रकार है।

खेल की खबरें | एशियाई खेलों में पांच अक्टूबर को भारत का कार्यक्रम

हांगझोउ, चार अक्टूबर भारत का यहां चल रहे एशियाई खेलों में पांच अक्टूबर का कार्यक्रम इस प्रकार है।

एथलेटिक्स:

सुबह 4:30 बजे: पुरुष मैराथन में ए बेलियप्पा और मान सिंह।

तीरंदाज़ी:

सुबह 6:10 बजे: ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर बनाम हांगकांग कंपाउंड महिला टीम क्वार्टर फाइनल में। इसके बाद पदक राउंड होंगे।

अपराह्न 12:15 : कंपाउंड पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और समाधान जावकर बनाम भूटान। इसके बाद पदक राउंड होंगे।

ब्रिज:

सुबह 6:30 बजे से: पुरुष टीम फाइनल।

कुश्ती:

सुबह 7:30 बजे से: महिलाओं के 53 किग्रा राउंड 16 मैच में अंतिम पंघाल बनाम जैस्मिना इम्मेवा।

97 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टरफाइनल में नरिंदर चीमा बनाम ली सेयोल (दक्षिण कोरिया)।

महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल में मानसी।

महिलाओं की फ़्रीस्टाइल 50 किग्रा राउंड ऑफ़ 16 में पूजा गहलोत बनाम मनलिका एसाती (थाईलैंड)।

पुरुषों के ग्रीको-रोमन 130 किग्रा क्वार्टरफाइनल में नवीन।

स्क्वाश:

11:30 पूर्वाह्न: हरिदनेर पाल संधू और दीपिका पल्लीकल बनाम मलेशिया मिश्रित युगल फाइनल।

14:30 अपराह्न: पुरुष एकल फाइनल में सौरव घोषाल बनाम एनजी इयान योव (मलेशिया)।

सेपक टकरा:

सुबह 6:30 बजे: पुरुष रेगु ग्रुप मैच में भारत बनाम थाईलैंड।

सुबह 7:30 बजे: महिला रेगु ग्रुप मैच में भारत बनाम वियतनाम।

सुबह 11:30 बजे: पुरुषों के रेगु ग्रुप मैच में भारत बनाम फिलीपींस।

12:30 बजे: महिला रेगु ग्रुप मैच में भारत बनाम चीन।

रोलर स्केटिंग:

सुबह 6:30 बजे: महिलाओं की इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्पीड स्लैलम प्रारंभिक दौड़ में श्रेयसी जोशी और मर्लिन अर्पौदम।

सुबह 11:30 बजे: रोलर स्केटिंग - पुरुषों की इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्पीड स्लैलम प्रारंभिक दौड़ में जिनेश ननाल और विश्वेश पाटिल।

डोंगी चालन:

सुबह 7:00 बजे विशाल केवट हीट 1 में।

सुबह 7:34 शिखा चौहान महिला कयाक हीट 1 में

सुबह 8:18 शुभम केवट और हितेश केवट पुरुष कयाक हीट 1 में।

जू-हित्सु:

सुबह 6.30 बजे : पुरुषों के 62 किग्रा राउंड 32 में कमल सिंह बनाम शाइबरडी रहमानोव।

पुरुषों के 62 किग्रा राउंड 32 मैच में तरूण यादव बनाम कैन वैन थांग (वियतनाम)।

महिलाओं के 48 किग्रा राउंड 32 मैच में नव्या पांडे बनाम ओडगेरेल बटबयार (मंगोलिया)।

महिलाओं के 48 किग्रा राउंड 16 मैच में अन्वेषा देब बनाम वू गुआनशान (चीन)।

बैडमिंटन:

सुबह 6:50 बजे: महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधू बनाम हे बिंगजियाओ (चीन)।

सुबह 7:50 बजे: पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में एचएस प्रणय बनाम ली ज़ी जिया (मलेशिया)।

2:30 अपराह्न: पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम जेजे नगे और जोहान पी (सिंगापुर)।

सॉफ्ट टेनिस:

सुबह 7:30 बजे से: चिराग पटेल और राग श्री; मिश्रित युगल ग्रुप मुकाबलों में जय मीना और आध्या तिवारी।

कबड्डी:

सुबह 8 बजे: पुरुष ग्रुप मैच में भारत बनाम चीनी ताइपे।

13:30 बजे: पुरुष ग्रुप मैच में भारत बनाम जापान।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग:

सुबह 6:30 : पुरुषों के बोल्डर और लीड क्वालीफिकेशन में स्टीफन भरत कामथ परेरा और अमन वर्मा - बोल्डर

सुबह 6:30 : महिलाओं के बोल्डर और लीड क्वालीफिकेशन में शिवानी चरक और सानिया फारूक शेख - बोल्डर

सुबह 11:20 : पुरुषों में स्टीफन भरत कामथ परेरा और अमन वर्मा बोल्डर और लीड में

सुबह 11:20: महिलाओं की बोल्डर और लीड में शिवानी चरक और सानिया फारूक शेख

शतरंज:

दोपहर 12:30 बजे से: पुरुष और महिला टीम राउंड 7।

हॉकी:

दोपहर 1:30 बजे: भारत बनाम चीन महिला सेमीफाइनल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).