जरुरी जानकारी | भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से आगे निकल जाएगा: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि आने वाले समय में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कुशल राजमार्ग, जलमार्ग और रेलवे लॉजिस्टिक लागत को कम कर सकते हैं और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकते हैं।

भोपाल, 19 अक्टूबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि आने वाले समय में भारत का सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से बेहतर होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कुशल राजमार्ग, जलमार्ग और रेलवे लॉजिस्टिक लागत को कम कर सकते हैं और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकते हैं।

उन्होंने सड़कों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने वाले सलाहकारों पर भी निशाना साधा और कहा कि वे घर बैठे ही यह दस्तावेज तैयार करते हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भोपाल में ‘सड़क एवं पुल निर्माण में नवीनतम उभरते रुझान एवं प्रौद्योगिकी’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने याद दिलाया कि जब वे महाराष्ट्र में मंत्री थे, तो उनके कार्यालय में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी का एक कथन लिखा था, “अमेरिकी सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका समृद्ध है, बल्कि अमेरिका इसलिए समृद्ध है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं।”

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उनके मित्र रतन टाटा, जिनका इस महीने की शुरुआत में निधन हो गया था, ने मंत्री के कार्यालय में आने के दौरान कई बार उनसे इस उद्धरण के बारे में पूछा था।

गडकरी ने कहा, "आने वाले समय में, भारतीय सड़क बुनियादी ढांचा अमेरिका से भी बेहतर होगा। हम ऐसा करेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर