देश की खबरें | भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से एकजुट रखा है : शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से एकजुट रखा है और इसकी सांस्कृतिक विरासत ने वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है।
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से एकजुट रखा है और इसकी सांस्कृतिक विरासत ने वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है।
शाह ने यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "अथक प्रयासों" के कारण देश के सांस्कृतिक मूल्य "मानव जाति को प्रकाश दिखा रहे हैं।”
शाह देर शाम यहां सेंट्रल पार्क में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वस्ति आंचलिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।
उन्होंने कहा, "हमारी समृद्ध संस्कृति ने हमारे देश को सदियों से एकजुट रखा है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ने हमारे देश को आज वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है।"
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण हमारे सांस्कृतिक मूल्य मानव जाति को प्रकाश दिखा रहे हैं। आज संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वस्ति आंचलिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुआ। इस उत्सव में हमारे पारंपरिक नृत्यों और संगीत की सुंदरता को उनके वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया।”
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना एवं केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी समारोह में शामिल हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)