एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत की बिजली खपत फरवरी में मामूली बढ़कर 131.54 अरब यूनिट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की बिजली खपत फरवरी में मामूली रूप से बढ़कर 131.54 अरब यूनिट (बीयू) हो गई।

जरुरी जानकारी | भारत की बिजली खपत फरवरी में मामूली बढ़कर 131.54 अरब यूनिट पर

नयी दिल्ली, तीन मार्च भारत की बिजली खपत फरवरी में मामूली रूप से बढ़कर 131.54 अरब यूनिट (बीयू) हो गई।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में खपत 127.34 अरब यूनिट थी। दोनों आंकड़ों की हालांकि तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि फरवरी, 2024 में 29 दिन थे।

पिछले महीने किसी एक दिन में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति (चरम मांग) 238.14 गीगावाट थी, जो फरवरी, 2025 में 222 गीगावाट थी।

मई, 2024 में चरम बिजली मांग लगभग 250 गीगावाट के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी।

सरकारी अनुमानों के मुताबिक, गर्मियों में चरम बिजली मांग 270 गीगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मार्च में बिजली की मांग और खपत बढ़ेगी। मार्च के सामान्य से अधिक गर्म रहने का अनुमान है और ऐसे में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल अधिक होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).