देश की खबरें | कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की स्थिति कई विकसित देशों से बेहतर: हर्षवर्धन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की स्थिति सभी मापदंडों पर कई विकसित देशों से कहीं बेहतर है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत की स्थिति सभी मापदंडों पर कई विकसित देशों से कहीं बेहतर है।

उन्होंने देश में महामारी को मात देने वालों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि और मृत्यु दर में तेजी से आ रही कमी को रेखांकित किया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1731 नए केस, 49 की मौत: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हर्षवर्धन ने कहा कि यह सभी संगठनों और देश के नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने ‘कोविड-19 : उद्योग के लिए सुरक्षित कार्यस्थल दिशा-निर्देश’ विषय पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक पुस्तिका का विमोचन किया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अधिकारियों के साथ पहुंचे बिहार, तैयारियों का लेंगे जायजा.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर्षवर्धन के हवाले से एक बयान में कहा कि ये दिशा-निर्देश औद्योगिक कामगारों के कल्याण में मदद करेंगे। दिशा-निर्देश कोविड-19 संबंधी जोखिम की पहचान में मदद के लिए नियोक्ताओं और कामगारों के लिए समग्र योजना निर्देश के रूप में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार कामगारों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। देश के आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की तरफ बढ़ने के साथ ही यह महत्वपूर्ण है कि औद्योगिक परिसरों के भीतर दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।

हर्षवर्धन ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से रोकथाम, सावधानी और सकारात्मक दृष्टिकोण कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 की स्थिति के संबंध में कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी मानकों में भारत कई विकसित देशों से कहीं बेहतर स्थिति में है। ठीक होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि और मृत्यु दर में लगातार कमी ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा अपनाई गई कोविड-19 रोकथाम रणनीति की सफलता साबित की है। यह सभी संगठनों और देश के नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।’’

उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ईएसआईसी अस्पतालों की सराहना की।

बयान में कहा गया कि मंत्री ने दोहराया कि जब तक महामारी का टीका नहीं आता तब तक मास्क या फेस कवर के रूप में, हाथों की स्वच्छता और भौतिक दूरी के रूप में ‘सामाजिक टीके’ का पालन किया जाना जरूरी है।

इस अवसर पर संतोष गंगवार ने कहा कि औद्योगिक कामगारों की सुरक्षा के लिए ये दिशा-निर्देश लोगों को प्रोत्साहित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि हम खुद को वर्तमान स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार करें और कोविड से बचने के कदमों के बारे में जागरूकता फैलाएं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी