देश की खबरें | भारत की नयी सलामी जोड़ी ने जज्बे से भरी लेकिन किशन, गायकवाड़ तेज गेंदबाजों के सामाने थोड़े असहज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट में स्कोर हमेशा प्रतिभा को नहीं दर्शाता लेकिन यह खेल की झलक जरूर दे देता है।
नयी दिल्ली, नौ जून क्रिकेट में स्कोर हमेशा प्रतिभा को नहीं दर्शाता लेकिन यह खेल की झलक जरूर दे देता है।
इस बात में फिलहाल कोई संदेह नहीं कि भारत की इशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ की नयी सलामी जोड़ी इस साल अक्टूबर के आखिर में जब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने शुरूआती मैच के लिए उतरेगी तो यह जोड़ी क्रीज पर नहीं होगी।
इस श्रृंखला से हालांकि उस भारतीय टीम की झलक जरूर मिलेगी जो रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली के दौर के बाद होगी।
ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन जैसे बल्लेबाजों ने यह जरूर दर्शाया कि वे खेल के सबसे छोटे प्रारूप में पारी की शुरुआत में संभल कर खेलने की जगह आक्रामक रूख अख्तियार करेंगे।
इन युवा बल्लेबाजों ने जज्बा दिखाते हुए आक्रामक शॉट लगाये। किशन ने अर्धशतक भी लगाया लेकिन दोनों कैगिसो रबाडा और एनरिच नोर्किया की तेज गेंदों के खिलाफ असहज दिखे।
गायकवाड़ के तीन में दो छक्के ऐसे थे जिसमें वह बल्ले से ठीक तरीके से गेंद को नियंत्रित नहीं कर सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)