देश की खबरें | रियाल मैड्रिड अंडर-17 का सामना करेगी भारत की जूनियर टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम बुधवार को मैड्रिड के स्यूदाद डिपोर्टिवा डेल रियाल मैड्रिड में रियाल मैड्रिड अंडर-17 टीम का सामना करेगी जो उसका स्पेन दौरे में चौथा अभ्यास मैच होगा।

नयी दिल्ली, दो मई भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम बुधवार को मैड्रिड के स्यूदाद डिपोर्टिवा डेल रियाल मैड्रिड में रियाल मैड्रिड अंडर-17 टीम का सामना करेगी जो उसका स्पेन दौरे में चौथा अभ्यास मैच होगा।

भारत की जूनियर टीम थाईलैंड में जून में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप की तैयारियों के सिलसिले में अभी स्पेन के दौरे पर है। भारत को एएफसी अंडर-17 एशियाई कप में जापान, वियतनाम और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप डी में रखा गया है।

भारतीय टीम ने मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडीस के नेतृत्व में स्पेन दौरे में अभी तक एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-17 (4-1), सीडी लेगानेस अंडर-18 (0-2) और एटलेटिको मैड्रिलिनो (2-1) के खिलाफ तीन मैच खेले हैं।

फर्नांडीस का मानना है कि भारतीय टीम के लिए अपने कुशल प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खुद को परखने का यह बहुत अच्छा अवसर है।

उन्होंने कहा,‘‘ यह हमारे खिलाड़ियों के लिए रियाल मैड्रिड जैसे चोटी के क्लब के कुशल खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का शानदार मौका है। हमारी टीम का प्रत्येक खिलाड़ी इस मैच में खेलने के लिए तैयार है और हम अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।’’

भारतीय कोच ने कहा,‘‘ इन मैचों से हमारे खिलाड़ी वास्तव में अच्छी तरह से तैयार रहेंगे क्योंकि वह स्पेन में कुछ बेहद प्रतिस्पर्धी टीमों के मुकाबला कर रहे हैं। इससे उन्हें एएफसी अंडर-17 एशियाई कप से पहले आवश्यक स्तर पर पहुंचने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू