खेल की खबरें | भारत के जूनियर कंपाउंड तीरंदाज एशिया कप के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के जूनियर कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई कप चरण दो में अपना दबदबा कायम रखते हुए मंगलवार को यहां पुरुष और महिला दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल में प्रवेश किया।

सिंगापुर, 17 जून भारत के जूनियर कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई कप चरण दो में अपना दबदबा कायम रखते हुए मंगलवार को यहां पुरुष और महिला दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल में प्रवेश किया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त कुशल दलाल ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश के हिमू बछार पर 147-143 से जीत दर्ज करके पुरुषों के व्यक्तिगत कंपाउंड फाइनल में जगह पक्की की जिससे उनका कम से कम रजत पदक पक्का हो गया है। दलाल ने क्वालीफिकेशन दौर में 714 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था।

भारत के 10वें वरीय सचिन चेची सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ माचोन से हार गए और कांस्य पदक के लिए उनका सामना बछार से होगा।

महिलाओं के व्यक्तिगत कंपाउंड वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण और रजत पदक पक्का है क्योंकि शीर्ष वरीयता प्राप्त शानमुखी नागा साई बुड्डे और दूसरी वरीयता प्राप्त तेजल साल्वे भारतीय खिलाड़ियों के बीच होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।

शानमुखी ने क्वालीफिकेशन में 706 अंक हासिल किए। उन्होंने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की युरिके नीना बोनिता परेरा को 145-139 से हराया।

क्वालीफिकेशन में 700 अंक हासिल करने वाली तेजल ने मलेशिया की फतिन नूरफतेह मैट सालेह को 147-142 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

इससे पहले टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने दो विश्व रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियां बटोरीं।

शानमुखी, तेजल और तनिष्का थोकल की महिला कंपाउंड टीम ने 2101 अंक हासिल कर नया टीम क्वालीफिकेशन विश्व रिकॉर्ड बनाया।

कुशल दलाल और शानमुखी की मिश्रित टीम जोड़ी ने 1420 अंक के संयुक्त स्कोर के साथ एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट