जरुरी जानकारी | भारत का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-मई में मामूली बढ़कर 5.3 करोड़ टन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-मई अवधि में देश का लौह अयस्क उत्पादन मामूली रूप से 0.6 प्रतिशत बढ़कर 5.3 करोड़ टन (एमएमटी) हो गया।
नयी दिल्ली, एक जुलाई चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-मई अवधि में देश का लौह अयस्क उत्पादन मामूली रूप से 0.6 प्रतिशत बढ़कर 5.3 करोड़ टन (एमएमटी) हो गया।
अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में लौह अयस्क का उत्पादन 5.27 करोड़ टन था।
खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-मई अवधि में मैंगनीज अयस्क, बॉक्साइट, जिंक कंसंट्रेट और चूना पत्थर का उत्पादन बढ़ा है।
अलौह धातु क्षेत्र में, अप्रैल-मई में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 1.3 प्रतिशत बढ़कर 7.07 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 6.98 लाख टन था।
इसी अवधि के दौरान, रिफाइंड तांबे का उत्पादन 0.69 लाख टन से 43.5 प्रतिशत बढ़कर 0.99 लाख टन तक हो गया।
भारत दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, रिफाइंड कॉपर के शीर्ष दस उत्पादकों में से एक और तीसरा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।
एल्युमीनियम और तांबा उत्पादन में वृद्धि के साथ, ये रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, मोटर वाहन और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

