जरुरी जानकारी | बरकरार है भारत की वृद्धि गाथा: संजीव पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव पुरी ने कहा कि वैश्विक और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के कारण अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की बुनियाद मजबूत है और भारत की वृद्धि गाथा बरकरार है।

मुंबई, 22 अप्रैल आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव पुरी ने कहा कि वैश्विक और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के कारण अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की बुनियाद मजबूत है और भारत की वृद्धि गाथा बरकरार है।

उन्होंने हालांकि कहा कि मुद्रास्फीति में वृद्धि चिंता का विषय है, जिससे मांग प्रभावित हुई है।

पुरी ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हम अनिश्चितताओं का सामना कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष इसका सिर्फ एक हिस्सा है। महामारी के बीच में मुद्रास्फीति आ गई। इस अनिश्चितता के कई हिस्से हैं। लेकिन, अगर आप बुनियादी बातों को देखें, तो वृद्धि गाथा और भारत का वादा पूरी तरह बरकरार है।’’

पुरी ने कहा कि वह भारत में उपलब्ध अवसरों को लेकर आशावादी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि काफी अधिक अवसर हैं। मुझे नहीं लगता कि पीछे हटने या निराश होने की कोई वजह है। उतार-चढ़ाव बने रहते हैं, लेकिन अगर आपको सही रणनीति, सही प्रतिस्पर्धात्मकता मिल गई है, तो मुझे लगता है कि आगे बढ़ा जा सकता है।’’

पुरी ने कहा कि भारत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्था है, देश में विदेशी मुद्रा भंडार पर्याप्त है, कर राजस्व में उछाल आया है और बजट वृद्धि को बढ़ावा देने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\