देश की खबरें | भारत के महान फुटबॉलर मोहम्मद हबीब का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तर के दशक के भारत के महान फुटबॉलर और पेले की न्यूयॉर्क कोस्मोस के खिलाफ मोहन बागान के लिये गोल करने वाले मोहम्मद हबीब का मंगलवार को निधन हो गया ।
नयी दिल्ली, 15 अगस्त सत्तर के दशक के भारत के महान फुटबॉलर और पेले की न्यूयॉर्क कोस्मोस के खिलाफ मोहन बागान के लिये गोल करने वाले मोहम्मद हबीब का मंगलवार को निधन हो गया ।
वह 74 वर्ष के थे ।
भूलने की बीमारी और पार्किंसन से जूझ रहे हबीब ने हैदराबाद में अंतिम सांस ली । उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं ।
बैंकाक में 1970 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हबीब ने मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिये खेला था । बाद में वह टाटा फुटबॉल अकादमी के कोच भी रहे ।
उन्होंने हल्दिया में भारतीय फुटबॉल संघ अकादमी के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया ।
हबीब ने 1977 में ईडन गार्डन पर बारिश के बीच पेले के कोस्मोस क्लब के खिलाफ गोल किया था । उस टीम में पेले, कार्लोस अलबर्टो, जॉर्जियो सी जैसे धुरंधर थे । वह मैच 2 . 2 से ड्रॉ रहा था । मैच के बाद पेले ने उनकी तारीफ भी की थी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

