एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.11 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.119 अरब डॉलर रह गया।

जरुरी जानकारी | भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.11 अरब डॉलर

मुंबई, 16 अगस्त देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ अगस्त को समाप्त सप्ताह में 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.119 अरब डॉलर रह गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया, इससे पिछले सप्ताह की समाप्ति पर यह 7.533 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 674.919 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नौ अगस्त को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.079 अरब डॉलर घटकर 587.96 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार की कीमत 86 करोड़ डॉलर घटकर 59.239 अरब डॉलर रह गई। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.282 अरब डॉलर हो गए।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.638 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).