जरुरी जानकारी | भारत का विदेशी कर्ज दिसंबर अंत तक बढ़कर 717.9 अरब डॉलर हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का विदेशी ऋण दिसंबर, 2024 के अंत तक 10.7 प्रतिशत बढ़कर 717.9 अरब डॉलर हो गया। दिसंबर, 2023 में यह 648.7 अरब डॉलर था। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
नयी दिल्ली, 31 मार्च भारत का विदेशी ऋण दिसंबर, 2024 के अंत तक 10.7 प्रतिशत बढ़कर 717.9 अरब डॉलर हो गया। दिसंबर, 2023 में यह 648.7 अरब डॉलर था। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
भारत की तिमाही विदेशी ऋण रिपोर्ट के अनुसार, तिमाही आधार पर, दिसंबर 2024 में विदेशी कर्ज में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सितंबर, 2024 के अंत में यह 712.7 अरब डॉलर था।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2024 के अंत तक विदेशी ऋण और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुपात 19.1 प्रतिशत रहा, जबकि सितंबर, 2024 में यह 19 प्रतिशत था।
इसमें कहा गया, ‘‘दिसंबर, 2024 के अंत में भारत के बाह्य यानी विदेशी ऋण में अमेरिकी डॉलर मूल्य में ऋण की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 54.8 प्रतिशत रही। इसके बाद भारतीय रुपये (30.6 प्रतिशत), जापानी येन (6.1 प्रतिशत), एसडीआर (4.7 प्रतिशत) और यूरो (तीन प्रतिशत) का स्थान रहा।’’
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2024 के अंत में केंद्र सरकार के बकाया बाह्य कर्ज में कमी आई, जबकि गैर-सरकारी क्षेत्र के बकाया ऋण में सितंबर, 2024 की तुलना में वृद्धि हुई।
कुल बाह्य ऋण में गैर-वित्तीय निगमों के बकाया ऋण की हिस्सेदारी 36.5 प्रतिशत थी। इसके बाद जमा स्वीकार करने वाले निगम (केंद्रीय बैंक को छोड़कर) (27.8 प्रतिशत), केंद्र सरकार (22.1 प्रतिशत) और अन्य वित्तीय निगम (8.7 प्रतिशत) का स्थान रहा।
इसमें कहा गया है कि बाह्य कर्ज में ऋण की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 33.6 प्रतिशत थी। इसके बाद मुद्रा और जमा (23.1 प्रतिशत), व्यापार ऋण और अग्रिम (18.8 प्रतिशत) और ऋण प्रतिभूतियों (16.8 प्रतिशत) की हिस्सेदारी रही।
रिपोर्ट के अनुसार, मूलधन और ब्याज भुगतान दिसंबर, 2024 के अंत में चालू प्राप्तियों का 6.6 प्रतिशत था, जबकि सितंबर, 2024 के अंत में यह 6.7 प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

