खेल की खबरें | एशिया कप पुरूष हॉकी में भारत का पहला मुकाबला 23 मई को पाकिस्तान से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन भारत का सामना एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में 23 मई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा ।

जकार्ता, 27 अप्रैल गत चैम्पियन भारत का सामना एशिया कप पुरूष हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में 23 मई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा ।

टूर्नामेंट 23 मई से एक जून तक खेला जायेगा ।

भारत और पाकिस्तान टूर्नामेंट के पहले दिन आखिरी मैच में एक दूसरे से खेलेंगे ।

तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम को पूल ए में जापान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया के साथ रखा गया है । पूल बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश हैं ।

पाकिस्तान के बाद भारत 24 मई को जापान से खेलेगा । आखिरी पूल मैच में उसे 26 मई को इंडोनेशिया से खेलना है ।

टूर्नामेंट सुपर4 पूल प्रारूप में खेला जायेगा । हर पूल से शीर्ष दो टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी । फाइनल एक जून को होगा ।

भारत और पाकिस्तान ने तीन तीन बार जबकि दक्षिण कोरिया ने चार बार एशिया कप जीता है । भारत ने 2003 में कुआलालम्पुर, 2007 में चेन्नई और 2017 में ढाका में खिताब जीते ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now