एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में अमेरिका को भारत का निर्यात 5.57 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान 5.57 प्रतिशत बढ़कर 59.93 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में अमेरिका को भारत का निर्यात 5.57 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 26 जनवरी अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान 5.57 प्रतिशत बढ़कर 59.93 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की मजबूत मांग से निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में अमेरिका को भारत का निर्यात 8.49 प्रतिशत बढ़कर सात अरब डॉलर रहा है।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में अमेरिेका से भारत का आयात 1.91 प्रतिशत बढ़कर 33.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं दिसंबर में यह 9.88 प्रतिशत बढ़कर 3.77 अरब डॉलर रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि आगामी महीनों में दोनों देशों के बीच व्यापार और बढ़ेगा।

अप्रैल-दिसंबर के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 93.4 अरब डॉलर रहा। वहीं ,इसी अवधि में भारत और चीन के बीच व्यापार 94.6 अरब डॉलर रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और चीन के बीच संभावित व्यापार युद्ध भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी संभावनाएं पैदा करेगा।

वर्ष 2021-22 से अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत के कुल माल निर्यात में अमेरिका का हिस्सा लगभग 18 प्रतिशत है, आयात में यह छह प्रतिशत से अधिक है। वहीं द्विपक्षीय व्यापार में यह लगभग 11 प्रतिशत बैठता है।

कुछ विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि यदि अमेरिका कुछ भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाता है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है, तो इससे व्यापार प्रभावित हो सकता है।

आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यदि अमेरिका द्वारा इस तरह का कोई कदम उठाया जाता है तो भारत को दृढ़ता से और इसका जवाब देना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).