विदेश की खबरें | भारत की उत्कृष्ट झलक दिखी : अमेरिकी वाणिज्य मंत्री ने होली उत्सव पर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत की हाल की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली खेलने वाली अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा है कि इस दौरान उन्हें परिवार, संस्कृति, परंपरा और जश्न के संदर्भ में भारत की उत्कृष्टता देखने को मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 16 अप्रैल भारत की हाल की यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होली खेलने वाली अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा है कि इस दौरान उन्हें परिवार, संस्कृति, परंपरा और जश्न के संदर्भ में भारत की उत्कृष्टता देखने को मिली।

रायमोंडो की होली खेलने के दौरान ली गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

इंडिया हाउस में शनिवार को भारतीय-अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए रायमोंडो ने भारत में इस साल मनाए होली के जश्न को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हाल में भारत गई थी। मैं एक दिन पहले चली गई थी, ताकि मुझे होली के जश्न में हिस्सा लेने का मौका मिल सके। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने परिवार के साथ मेरी मेजबानी की।’’

रायमोंडो ने कहा, ‘‘मैंने अपने समकक्ष, ऊर्जावान पीयूष गोयल से पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए? उन्होंने कहा, आपके कपड़े थोड़े गंदे हो सकते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसे जूते पहनो, जो आपको पसंद न हों।’’

इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए।

रायमोंडो ने कहा, ‘‘मैंने कहा, ठीक है। तीन दिन बाद भी मेरे बालों से रंग निकल रहा था।’’ उन्होंने कहा कि यह शानदार था और इस दौरान परिवार, संस्कृति, परंपरा और जश्न के संदर्भ में भारत की उत्कृष्ट झलक देखने को मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान