एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी है।

जरुरी जानकारी | आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 25 नवंबर वित्त मंत्रालय ने कहा है कि आने वाले महीनों के लिए भारत का आर्थिक परिदृश्य सतर्क रूप से आशावादी है।

वित्त मंत्रालय की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, मानसून की अनुकूल स्थिति, बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य और खेती में इस्तेमाल होने वाले माल की पर्याप्त आपूर्ति से कृषि क्षेत्र को लाभ मिलने की संभावना है।

आर्थिक मामलों के विभाग ने सोमवार को जारी मासिक आर्थिक समीक्षा के अक्टूबर संस्करण में कहा, ‘‘बेहतर कृषि उपज की संभावनाओं ने चुनिंदा खाद्य वस्तुओं में मौजूदा मूल्य दबावों के बावजूद मुद्रास्फीति के परिदृश्य को नरम बना दिया है।’’

रिपोर्ट में कहा गया कि नवंबर की शुरुआत के रुझानों ने प्रमुख खाद्य कीमतों में नरमी का संकेत दिया है। हालांकि, भू-राजनीतिक कारक घरेलू मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखलाओं को प्रभावित करना जारी रख सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, खरीफ की बंपर फसल से आने वाले महीनों में खाद्य मुद्रास्फीति के कम होने की उम्मीद है।

इसके मुताबिक, धुंधली वैश्विक पृष्ठभूमि के बीच भारत में आर्थिक गतिविधियों के कई उच्च आवृत्ति संकेतकों ने अक्टूबर में वापसी दिखाई है। इसमें ग्रामीण और शहरी मांग के संकेतक और क्रय प्रबंधक सूचकांक और ई-वे बिल जैसे आपूर्ति पक्ष के संकेतक शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).