विदेश की खबरें | रूस से तेल खरीदने के भारत के फैसले से मुश्किल में पड़े बाइडन के प्रयास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के एक सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत रूसी तेल के आयात को बढ़ाकर ऊर्जा आपूर्ति पर छूट को बढ़ावा देगा, क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है।

भारत के एक सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत रूसी तेल के आयात को बढ़ाकर ऊर्जा आपूर्ति पर छूट को बढ़ावा देगा, क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी से उबरने के लिए संघर्ष कर रही है।

अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि नवीनतम खरीद 30 लाख बैरल की है।

हालांकि भारत रूस से ऊर्जा का आयात करने वाला अकेला देश नहीं है। जर्मनी जैसे अमेरिका के कई यूरोपीय सहयोगी देश भी ऐसा कर रहे हैं। इन देशों के इस फैसले से प्रतिबंध लगाकर रूसी अर्थव्यवस्था को अलग-थलग करने के बाइडन के प्रयासों को धक्का लगा है।

भारत का रूस से तेल खरीद बढ़ाना अमेरिका और भारत के बीच संबंधों को और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है, जिसका संकेत भारत द्वारा हाल ही में उन्नत रूसी वायु रक्षा प्रणालियों की खरीद के दौरान मिल चुका है।

व्हाइट हाउस अभी भी इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या उस खरीद के लिए भारत पर प्रतिबंध लगाए जाएं। ऐसे में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\