जरुरी जानकारी | भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर में पांच प्रतिशत बढ़ा: स्टीलमिंट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर 2022 में करीब पांच प्रतिशत बढ़कर 1.034 करोड़ टन रहा है।
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन नवंबर 2022 में करीब पांच प्रतिशत बढ़कर 1.034 करोड़ टन रहा है।
अनुसंधान कंपनी स्टीलमिंट के अनुसार, देश की शीर्ष छह इस्पात कंपनियों....सेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, जेएसपीएल, एएमएनएस इंडिया और आरआईएनएल ने कुल 62.8 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया। शेष 40.5 लाख टन का उत्पादन द्वितीयक क्षेत्र ने किया।
पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन 98.8 लाख टन रहा था।
नवंबर 2021 में, बड़े इस्पात विनिर्माताओं ने संयुक्त रूप से 60.9 लाख टन इस्पात का उत्पादन किया, जबकि द्वितीयक श्रेणी के उत्पादकों ने 37.9 लाख टन का उत्पादन किया।
वहीं तैयार इस्पात का उत्पादन नवंबर 2021 के 92.3 लाख टन से 3.41 फीसदी बढ़कर नवंबर 2022 में 95.5 लाख टन हो गया।
स्टीलमिंट के अनुसार नवंबर में तैयार इस्पात का आयात 3.1 लाख टन से लगभग दोगुना होकर 6 लाख टन हो गया, जबकि इसका निर्यात 53 प्रतिशत गिरकर 3.4 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7.2 लाख टन था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)