एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में भारत का कोयला आयात घटकर 26.35 करोड़ टन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 1.7 प्रतिशत घटकर 26.35 करोड़ टन रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश ने 26.82 करोड़ टन कोयला का आयात किया था।

जरुरी जानकारी | बीते वित्त वर्ष में भारत का कोयला आयात घटकर 26.35 करोड़ टन

नयी दिल्ली, 18 मई भारत का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 1.7 प्रतिशत घटकर 26.35 करोड़ टन रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश ने 26.82 करोड़ टन कोयला का आयात किया था।

वित्त वर्ष 2024-25 में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 16.71 करोड़ रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 17.59 करोड़ टन था। 2024-25 में कोकिंग कोयले का आयात 5.40 करोड़ टन से कुछ अधिक रहा, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 5.72 करोड़ टन था।

बी2बी ई-कॉमर्स मंच द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, मार्च में भी कोयला आयात घटकर 2.27 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में 2.39 करोड़ टन था।

मार्च में कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 1.48 करोड़ टन रहा, जो 2023-24 के समान महीने में 1.53 करोड़ टन था। वहीं मार्च में कोकिंग कोयले का आयात 44.1 लाख टन रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 53.4 लाख टन था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा कि मार्च में आयात में गिरावट आई जो बाजार की उम्मीद के अनुरूप थी। चूंकि घरेलू बाजार में गैर-कोकिंग कोयले का बड़ा भंडार है, इसलिए हमें उम्मीद है कि गर्मियों के चरम के दौरान मांग बढ़ने तक आयात कम रहेगा।

वित्त वर्ष 2024-25 में कुल कोयला उत्पादन एक अरब टन के आंकड़े को पार कर गया है। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में कोयला उत्पादन 104.75 करोड़ टन रहा है, जो 2023-24 में 99.78 करोड़ टन था। इस तरह वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन 4.99 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).