एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लक्ष्य चाहर की हार के साथ विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के अभियान की निराशाजनक शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहले विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के अभियान की शुरूआत निराशाजनक रही जब लक्ष्य चाहर 80 किलोवर्ग के पहले मुकाबले में मेजबान ब्राजील के वांडरले परेरा से हार गए ।

देश की खबरें | लक्ष्य चाहर की हार के साथ विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के अभियान की निराशाजनक शुरूआत

नयी दिल्ली, एक अप्रैल पहले विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के अभियान की शुरूआत निराशाजनक रही जब लक्ष्य चाहर 80 किलोवर्ग के पहले मुकाबले में मेजबान ब्राजील के वांडरले परेरा से हार गए ।

मौजूदा राष्ट्रीय लाइट हैवीवेट चैम्पियन चाहर को प्री क्वार्टर फाइनल में पेरिस ओलंपियन और विश्व चैम्पियनशिप 2023 रजत पदक विजेता परेरा ने सर्वसम्मति से लिये गए फैसले में 5 . 0 से हराया ।

चाहर के लिये यह कठिन मुकाबला था और एक को छोड़कर सभी निर्णायकों ने ब्राजील के मुक्केबाज को 30 अंक दिये । उन्होंने 150 में से 149 अंक बनाये जबकि चाहर के 135 अंक रहे ।

भारत के जादूमणि सिंह एम (50 किलो), निखिल दुबे (75 किलो) और जुगनू (85 किलो) दूसरे दिन चुनौती पेश करेंगे ।

जादूमणि का सामना पिछले साल विश्व मुक्केबाजी कप के उपविजेता ब्रिटेन के एलिस ट्राउब्रिज से होगा ।

निखिल की टक्कर ब्राजील के काउ बेलिनी से होगी जबकि जुगनू फ्रांस के अब्दुलाये टी से खेलेंगे ।

विश्व मुक्केबाजी द्वारा आयोजित यह पहला टूर्नामेंट है । विश्व मुक्केबाजी को फरवरी में ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता मिली है ।

पेरिस ओलंपिक के बाद भारत के एलीट मुक्केबाज भी पहली बार प्रतियोगिता में उतरे हैं । इसमें पहली बार के विश्व मुक्केबाजी द्वारा शुरू किये गए नये भारवर्गों में खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).