खेल की खबरें | भारत की आयुषी और ऐश्वर्य ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित स्पर्धा का रजत जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित स्पर्धा का रजत पदक जीता।

लीमा, आठ अक्टूबर आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित स्पर्धा का रजत पदक जीता।

आयुषी और एश्वर्य को जर्मनी की मैक्स ब्रान और एन्ना जानसेन के खिलाफ स्वर्ण पदक के मैच में 17-31 से हार मिली।

भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 590 के विश्व रिकार्ड से शीर्ष पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था।

गुरूवार को रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू की भारतीय जोड़ी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

यह भारत ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की है।

सांगवान और सिद्धू ने थाईलैंड के कान्याकोर्न हिरुनफोम और श्वाकोन त्रिनिफाकरोन को 9-1 से हराकर भारत को चैंपियनशिप में 10वां स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी जीता। तेजस्विनी और अनीश ने थाइलैंड के ही चाविसा पादुका और राम खामहेंग को 10-8 से पराजित करके कांसे का तमगा हासिल किया।

जूनियर महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में प्रसिद्धि महंत, निश्चल और आयुषी पोद्दार ने रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में अमेरिका की एलिजाबेथ मैकगिन, लॉरेन जॉन और कैरोलिन टकर से 43-47 से हार झेलनी पड़ी।

भारत के नाम पर अब 10 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदक दर्ज हैं। अमेरिका छह स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान