विदेश की खबरें | श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिलों के लिए भारत की सहायता जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने श्रीलंका के पर्वतीय बागान जिलों में भारतीय मूल के तमिल समुदाय को सहायता प्रदान करना जारी रखा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 16 मई भारत ने श्रीलंका के पर्वतीय बागान जिलों में भारतीय मूल के तमिल समुदाय को सहायता प्रदान करना जारी रखा है।

भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने बहु-क्षेत्रीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को मध्य प्रांत का दौरा किया।

भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उच्चायुक्त संतोष झा ने बृहस्पतिवार को मटाले जिले में ‘‘एल्काडुवा एस्टेट में भारतीय आवास परियोजना (आईएचपी) के तृतीय चरण के तहत साइट का दौरा किया’’।

झा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने परियोजना के लाभार्थियों से बातचीत की और एस्टेट में काम करने वाले परिवारों के बीच चिकित्सा उपकरण और रेनकोट भी वितरित किए।

मिशन ने कहा, ‘‘आईएचपी तृतीय और चौथे चरण के तहत श्रीलंका के बागान क्षेत्रों में बनाए जा रहे कुल 14,000 घरों में से 25 एल्काडुवा एस्टेट में बनाए गए हैं।’’

उच्चायुक्त ने उम्मीद जताई कि भारतीय मूल के तमिल समुदाय के श्रीलंका में आगमन के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 2023 में घोषित 75 करोड़ रुपये की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता के तहत श्रीलंका सरकार के समर्थन से नयी परियोजनाओं को भी तेजी से शुरू किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\