विदेश की खबरें | विदेशों में भी भारतीयों ने मनाया 76वां गणतंत्र दिवस; सिंगापुर के नेताओं ने मुर्मू, मोदी को दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पारंपरिक परिधान पहने भारतीय प्रवासियों ने विदेशों में स्थित भारत के दूतावासों में ध्वजारोहण कर 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग/सिंगापुर, 26 जनवरी पारंपरिक परिधान पहने भारतीय प्रवासियों ने विदेशों में स्थित भारत के दूतावासों में ध्वजारोहण कर 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

बीजिंग में भारतीय दूतावास परिसर में ध्वजारोहण समारोह में अधिकारी और प्रवासी भारतीय शामिल हुए। चीन में, भारत के राजदूत प्रदीप रावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के महत्वपूर्ण अंश पढ़े।

चीन में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजदूत ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीजिंग में तिरंगा फहराया। उन्होंने दूतावास के अधिकारियों और बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों के समक्ष माननीय राष्ट्रपति (मुर्मू) का गणतंत्र दिवस संदेश भी पढ़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।’’

श्रीलंका में, उसके (श्रीलंकाई) नौसेना बैंड ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक निकटता को प्रदर्शित करते हुए भारतीय देशभक्ति गीतों की धुन बजाई।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गणतंत्र दिवस2025 का जश्न मनाते हुए। कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ.सत्यंजल ने आज सुबह इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया। श्रीलंका में भारतीय प्रवासियों के सदस्य देशभक्ति की भावना और विकसित भारत को साकार करने के संकल्प के साथ समारोह में शामिल हुए।’’

पोस्ट के अनुसार, ‘‘श्रीलंकाई नौसेना बैंड ने हमारी सांस्कृतिक निकटता का प्रदर्शन करते हुए भारतीय देशभक्ति गीतों की धुन बजाई। इंडियन कल्चरल एसोसिएशन और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद-कोलंबो के युवा छात्रों द्वारा संगीत और नृत्य के माध्यम से भारत की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित किया।’’

सिंगापुर में, उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले के साथ लगभग 2,500 भारतीय 76वें गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल हुए।

अंबुले ने राष्ट्रपति मुर्म का संदेश पढ़ा, जिसमें प्रवासी भारतीयों को देश की प्रगति के बारे में जानकारी दी गई।

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।

नयी दिल्ली में, विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारतीय नेताओं को लिखे अपने-अपने पत्रों में थर्मन और वोंग ने सिंगापुर एवं भारत के घनिष्ठ संबंधों की सराहना की तथा दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ होना चाहिए।

थर्मन ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘सिंगापुर के लोगों की ओर से, मैं भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महामहिम और भारत गणराज्य के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने एक उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है, जिसमें ग्रामीण गरीबों सहित करोड़ों लोगों का जीवन बेहतर हुआ है तथा एक उभरते हुए मध्यम वर्ग का सृजन हुआ है।

मोदी को लिखे अपने पत्र में वोंग ने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई दी।

भारत के उल्लेखनीय परिवर्तन का उल्लेख करते हुए वोंग ने कहा कि भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले वर्षों में इसके तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान है।

फिलीपीन में नियुक्त भारत के राजदूत हर्ष के. जैन ने इंडिया हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू का भाषण पढ़ा।

इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों द्वारा गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया।

जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यहां तिरंगा फहराया गया, उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और माननीय राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा गया। जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देशभक्ति के जोश को और बढ़ा दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान