विदेश की खबरें | इंडियाना के गवर्नर ने ताइवान की राष्ट्रपति से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी नेताओं की हाल ही में दो हाई-प्रोफाइल यात्रा हुई थी। इन यात्राओं को लेकर चीन ने नाराजगी जतायी थी और चीन की सेना ने सैन्य अभ्यास किया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी नेताओं की हाल ही में दो हाई-प्रोफाइल यात्रा हुई थी। इन यात्राओं को लेकर चीन ने नाराजगी जतायी थी और चीन की सेना ने सैन्य अभ्यास किया था।

होलकोम्ब के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एरिक होलकोम्ब चार दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम ताइवान पहुंचे थे। यह यात्रा आर्थिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित होगी, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर के मामले में।

इस महीने की शुरुआत में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान की यात्रा पर आई थीं। उसके बाद अमेरिकी कांग्रेस का एक नया प्रतिनिधिमंडल ताइवान के दौरे पर आया था।

चीन स्व-शासित द्वीप को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ किसी भी आदान-प्रदान को अपने दावे के उल्लंघन के रूप में देखता है।

साई ने बैठक से पहले भाषण में तनाव को स्वीकार किया और आगे के आदान-प्रदान का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘ताइवान जलडमरूमध्य में और उसके आसपास चीन की ओर से सैन्य खतरों का सामना कर रहा है। इस समय, लोकतांत्रिक सहयोगियों को एकसाथ खड़ा होना चाहिए और सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना चाहिए।’’

अलग से, जापानी सांसद केजी फुरुया और मिनोरू किहारा सोमवार को ताइवान पहुंचे और मंगलवार को साई से मुलाकात करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान