IND-W vs AUS-W, 2nd T20: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 131 रन का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम
ऋचा ने इसी ओवर में गार्डनर पर एक गगनदायी छक्का जड़ा लेकिन वह भी बड़ा स्कोर बनाने में से चूक गयीं. वह जॉर्जिया वारेहैम की धीमी गेंद पर पगबाधा आउट हुईं. आस्ट्रेलिया ने अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे ठुकरा दिया और यहां तक कि वारेहैम को भी लगा कि गेंद बाहर की ओर पिच हुई थी, पर कप्तान एलिसा हीली ने डीआरएस अपील की जो मेहमान टीम के पक्ष में रही.
नवी मुंबई: भारतीय बल्लेबाज शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकीं जिससे मेजबान टीम रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी. स्मृति मंधाना (23), ऋचा घोष (23) और जेमिमा रोड्रिग्स (13) अच्छी शुरूआत करने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और आस्ट्रेलिया ने लगाातर विकेट झटककर भारत पर दबाव बनाये रखा.
दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे लेकिन दीप्ति शर्मा ने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 27 गेंद में पांच चौके से 31 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. आस्ट्रेलिया के लिए किम गार्थ ने शुरूआती झटके दिये, उन्होंने पहले शेफाली वर्मा (01) को पगबाधा आउट किया और फिर रोड्रिग्स की पारी खत्म की जिन्होंने तेजी से तीन चौके जड़कर शुरूआत की थी. IND-W vs AUS-W, 2nd T20 Live Score Update: दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को महज 130 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी
पहले मैच में भारतीय टीम ने पावरप्ले में लगभग 10 रन प्रति ओवर बनाये थे लेकिन रविवार को दो विकेट पर 33 रन ही बना सकी जिसमें मंधाना के कुछ आकर्षक स्ट्रोक्स शामिल थे. भारतीय उप कप्तान मंधाना ने गार्थ पर डीप स्क्वायर लेग में एक छक्का और फिर कवर पर चौका जड़ा. पर आठवें ओवर में मंधाना भी अनाबेल सदरलैंड की शॉर्ट गेंद का शिकार हो गयीं और उनका कैच डीप मिडविकेट पर एलिसे पैरी ने झटका.
भारत की परेशानी बढ़ती जा रही थीं और कप्तान हरमनप्रीत कौर (12 गेंद में छह रन) बल्ले से फिर कमाल नहीं दिखा सकीं. टीम को वापसी के लिए किसी खिलाड़ी के क्रीज पर टिके रहने की जरूरत थी और हरमनप्रीत के पास भारत को मुश्किल से बाहर निकालने का अच्छा मौका था, पर वह अपने पसंदीदा स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में पवेलियन पहुंच गयीं.
ऋचा ने इसी ओवर में गार्डनर पर एक गगनदायी छक्का जड़ा लेकिन वह भी बड़ा स्कोर बनाने में से चूक गयीं. वह जॉर्जिया वारेहैम की धीमी गेंद पर पगबाधा आउट हुईं. आस्ट्रेलिया ने अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे ठुकरा दिया और यहां तक कि वारेहैम को भी लगा कि गेंद बाहर की ओर पिच हुई थी, पर कप्तान एलिसा हीली ने डीआरएस अपील की जो मेहमान टीम के पक्ष में रही.
वारेहैम ने फिर पूजा वस्त्राकर (09) के रूप में अपना दूसरा विकेट झटका. इस तरह उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये. इस बार गेंदबाज और कप्तान दोनों ने सही डीआरएस अपील की. सदरलैंड ने अमनजोत कौर (04) को आउट कर अपना दूसरा शिकार बनाया. उन्होंने 18 रन देकर दो विकेट चटकाये.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

