खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम ने एफआईएच प्रो लीग में जीत की लय जारी रखी, स्पेन को 2-1 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में अपनी जीत की लय जारी रखते हुए शनिवार को यहां कलिंग स्टेडियम में स्पेन पर चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की।

भुवनेश्वर, 26 फरवरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में अपनी जीत की लय जारी रखते हुए शनिवार को यहां कलिंग स्टेडियम में स्पेन पर चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की।

दुनिया की छठे नंबर की स्पेनिश टीम ने मार्ता सेगु के मैदानी गोल से 18वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी।

लेकिन विश्व रैंकिंग पर नौंवे स्थान पर काबिज भारत ने तुरंत ज्योति के मैदानी गोल से जवाब दिया और फिर नेहा गोयल के 52वें मिनट में किये गये मैदानी गोल से स्पेन को पराजित कर चौंका दिया।

भारतीय खिलाड़ी शुरूआत में थोड़ी धीमी थी जिससे स्पेन ने शुरू में दबदबा बनाया और चौथे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। जिसका भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा बचाव किया।

भारतीय खिलाड़ी पहले क्वार्टर में कुछ मौकों पर स्पेनिश रक्षण को तोड़ने में सफल रही लेकिन कोई फायदा नहीं उठा सकीं।

दूसरे क्वार्टर के तीन मिनट में सेगु ने जवाबी हमले से गोल कर दिया।

हालांकि स्पेन की यह खुशी थोड़े समय के लिये ही रही क्योंकि दो मिनट के अंदर भारत ने ज्योति के पहले अंतरराष्ट्रीय गोल से 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।

पांच मिनट बाद स्पेन ने एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। पर भारतीय कप्तान सविता की बाधा नहीं पार सकीं जिससे पहले हाफ तक स्कोर यही रहा।

इसके बाद भारतीयों ने लगातार सेंध लगाते हुए स्पेनिश रक्षात्मक पंक्ति पर दबाव बना दिया, हालांकि वे इनमें से किसी पर भी गोल नहीं कर सकीं।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में स्पेन ने लगातार हमले कर भारत की रक्षात्मक पंक्ति पर दबाव बनाया, पर मेजबानों का रक्षण मजबूत बना रहा।

सीटी बजने से आठ मिनट पहले नेहा सही समय पर सर्कल के अंदर सही जगह पर थीं जब वंदना कटारिया के प्रयास को स्पेनिश गोलकीपर ने बचा दिया दिया था और भारत ने बढ़त बना ली।

स्पेन ने फिर कई प्रयास किये लेकिन भारतीय रक्षण अडिग रहा और टीम ने लीग में तीसरी जीत दर्ज की।

भारत ने इस महीने के शुरू में ओमान के मस्कट में शुरूआती दो मैचों में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया था।

भारतीय टीम अब दो मैचों के मुकाबले के दूसरे मैच में रविवार को स्पेन के सामने होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट