खेल की खबरें | भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को 4-0 से हराया, एफआईएच प्रो लीग में पदार्पण सत्र में तीसरे स्थान पर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने दो चरण के मुकाबले के दूसरे एकतरफा मैच में अमेरिका को बुधवार को यहां 4-0 से हराकर एफआईएच प्रो लीग में अपने पदार्पण सत्र में तीसरा स्थान हासिल किया।

रोटरडम, 22 जून भारतीय महिला हॉकी टीम ने दो चरण के मुकाबले के दूसरे एकतरफा मैच में अमेरिका को बुधवार को यहां 4-0 से हराकर एफआईएच प्रो लीग में अपने पदार्पण सत्र में तीसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम ने मंगलवार को पहले मैच में अमेरिका को 4-2 से हराया था।

भारत की ओर से वंदना कटारिया (39वें और 54वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि सोनिका (54वें) और संगीता कुमारी (58वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

अर्जेन्टीना की टीम पहले ही खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि नीदरलैंड की टीम दूसरे स्थान पर रही।

अमेरिका ने दूसरे ही मिनट में मैच का पहला मौका बनाया लेकिन एलिजाबेथ यीगर के दमदार शॉट को भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने नाकाम कर दिया।

शर्मिला देवी ने इसके बाद गोल करने का स्वर्णिम मौका गंवाया जब वह काफी करीब से अमेरिकी गोलकीपर को छकाने में नाकाम रहीं।

सलीमा टेटे ने दाएं छोर से कई मौके बनाए लेकिन पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में 23वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन यह बर्बाद हो गया।

भारत को इसके बाद दो और पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी जिससे मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा।

मध्यांतर के बाद पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के शॉट को अमेरिकी गोलकीपर केल्सी बिंग ने रोक दिया।

भारत ने 39वें मिनट में बढ़त बनाई जब पांचवें पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर की फ्लिक को वंदना ने गोल की राह दिखाई।

नवनीत ने इसके बाद बेहद आसान मौका गंवाया।

भारत ने हालांकि चार मिनट में तीन गोल दागकर मैच अपनी झोली में डाला।

सबसे पहले वंदना ने दाएं छोर से मौका बनाते हुए गोल किया और फिर कुछ सेकेंड बाद सोनिया ने गोल कर दिया।

सविता ने 57वें मिनट में मैदानी गोल करके स्कोर 4-0 किया।

इस जीत से नीदरलैंड और स्पेन की सहमेजबानी में एक से 17 जुलाई तक होने वाले महिला विश्व कप से पहले भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\