खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच नेशंस कप में चिली को 3-1 से मात दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) नेशंस कप अभियान के पहले मैच में रविवार को यहां चिली को 3-1 से शिकस्त दी।
वेलेंसिया (स्पेन), 11 दिसंबर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) नेशंस कप अभियान के पहले मैच में रविवार को यहां चिली को 3-1 से शिकस्त दी।
पूल बी के इस मैच में कुमारी संगीता ने दूसरे मिनट में गोल कर भारत का खाता खोला। सोनिका और नवनीत कौर ने क्रमश: 10वें और 31वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।
चिली की विलग्रान फर्नांडा ने 43वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया ।
भारतीय टीम के तीनों गोल मैदानी प्रयासों से आए।
भारत सोमवार को अपने पूल के दूसरे मैच में जापान से भिड़ेगा। भारत 2018 एशियाई खेलों के फाइनल में जापान से हार गया था।
टीम 14 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला खेलेगी। नॉकआउट चरण के मुकाबले 16 और 17 दिसंबर को होंगे।
2022 एफआईएच महिला नेशंस कप अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इसके विजेता टीम को 2023-24 एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में जगह मिलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2022 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

