एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | उज़्बेकिस्तान से मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम आगामी एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफायर की तैयारियों के लिए शुक्रवार को यहां दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में से पहले मैच में उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी।

खेल की खबरें | उज़्बेकिस्तान से मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

बेंगलुरु, 29 मई भारतीय महिला फुटबॉल टीम आगामी एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफायर की तैयारियों के लिए शुक्रवार को यहां दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में से पहले मैच में उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी।

भारतीय टीम को 23 जून से पांच जुलाई तक एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में खेलना है।

भारत के मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा कि वे आगामी मैचों के लिए गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं।

छेत्री ने कहा, ‘‘हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। टीम ने लगभग 25 दिन तक तैयारी की है और सब कुछ उम्मीदों के अनुरूप चल रहा है।’’

फरवरी में जब से छेत्री ने भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला है, तब से सीनियर महिला टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है। टीम में भले ही कई युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे पास कुछ बहुत अच्छे सीनियर खिलाड़ी भी हैं, जिनमें पंथोई (चानू एलांगबाम), ग्रेस (डांगमेई), स्वीटी (देवी नगांगबाम), अंजू (तमांग) और रतन (नोंगमाईथेम रतनबाला देवी) शामिल हैं। ’’

एएफसी क्वालीफायर में भारत ग्रुप बी में है जहां उसका सामना मंगोलिया (23 जून), तिमोर-लेस्ते (29 जून), इराक (दो जुलाई) और मेजबान थाईलैंड (पांच जुलाई) से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).