खेल की खबरें | भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को ओलंपिक क्वालीफायर में पांचवीं वरीयता मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत की भारतीय महिला रिकर्व टीम को शुक्रवार को यहां अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर में पांचवीं वरीयता मिली है जिससे वह पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने से महज दो कदम दूर है।
अंताल्या (तुर्की), 14 जून दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत की भारतीय महिला रिकर्व टीम को शुक्रवार को यहां अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर में पांचवीं वरीयता मिली है जिससे वह पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने से महज दो कदम दूर है।
भारतीय टीम ने 1978 अंक जुटाये जिससे टीम क्वालीफाइंग तालिका में चीन (1996), दूसरी वरीय जापान (1991), स्पेन (1990) और चीनी ताइपे (1982) के बाद पांचवें स्थान पर है।
इससे भारत 24 टीम के ड्रा में राउंड 16 से 21वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन के खिलाफ शुरूआत करेगा और उसे पेरिस कोटा हासिल करने के लिए क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की चुनौती से पार पाना पड़ेगा।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करेगी।
एलिमिनेशन राउंड दिन के आखिरी में होंगे।
पुरुष टीम की क्वालीफाइंग स्पर्धा शनिवार को होगी जिसमें 46 टीमों के बीच कड़ी स्पर्धा होगी क्योंकि सिर्फ तीन कोटे दाव पर लगे होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

