एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारतीय महिला और पुरूष टीमों ने रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय रोलर स्केटर्स ने एशियाई खेलों में सोमवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरूष और महिला 3000 मीटर टीम रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते ।

खेल की खबरें | भारतीय महिला और पुरूष टीमों ने रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक जीता

हांगझोउ, दो अक्टूबर भारतीय रोलर स्केटर्स ने एशियाई खेलों में सोमवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरूष और महिला 3000 मीटर टीम रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते ।

संजना बथूला, कार्तिका जगदीश्वरन , हीरल साधू और आरती कस्तूरी राज की भारतीय चौकड़ी ने 4 : 34 . 861 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया ।

चीनी ताइपै को स्वर्ण और दक्षिण कोरिया को रजत पदक मिला ।

पुरूष वर्ग में आर्यनपाल सिंह घुमन, आनंद कुमार वेलकुमार, सिद्धांत कांबले और विक्रम इंगले ने 4 : 10 . 128 सेकंड के समय के साथ कांसे का तमगा अपने नाम किया ।

चीनी ताइपै को स्वर्ण और दक्षिण कोरिया को रजत पदक मिला ।

भारतीय रोलर स्केटर्स ने ग्वांग्झू में 2010 एशियाई खेलों में पुरूषों की फ्री स्केटिंग और पेयर्स स्केटिंग में कांस्य पदक जीते थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).