एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारतीय युद्धपोत ने अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज की सहायता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अदन की खाड़ी में एक संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमले के बाद एक व्यापारिक जहाज में आग लगने पर एक भारतीय युद्धपोत ने उसे सहायता प्रदान की।

देश की खबरें | भारतीय युद्धपोत ने अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज की सहायता की

नयी दिल्ली, 24 फरवरी अदन की खाड़ी में एक संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमले के बाद एक व्यापारिक जहाज में आग लगने पर एक भारतीय युद्धपोत ने उसे सहायता प्रदान की।

भारतीय सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि ‘एमवी आइलैंडर’ पर बृहस्पतिवार को हमला हुआ जिसमें जहाज के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि नौसेना की एक विस्फोटक आयुध निपटान टीम पोत पर गई और उसे संभावित जोखिम से बचाया। इसके बाद पोत को आगे की यात्रा की मंजूरी दी गई।

हमले की यह घटना हूती उग्रवादियों द्वारा लाल सागर में विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर किये जा रहे हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच हुई है।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की एक चिकित्सा टीम भी ‘एमवी आइलैंडर’ पर पहुंची और उसने घायल चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास, व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).