देश की खबरें | भारतीय अंडर-17 टीम इंडोनेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय फुटबॉल टीम सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप और एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारियों के लिए इस महीने के अंत में इंडोनेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी।
नयी दिल्ली, 16 अगस्त अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय फुटबॉल टीम सैफ अंडर-17 चैम्पियनशिप और एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारियों के लिए इस महीने के अंत में इंडोनेशिया के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी।
ये मैच 25 और 27 अगस्त को बाली में खेले जायेंगे।
भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम के मुख्य कोच इशफाक अहमद ने इंडोनेशिया के दौरे के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की।
टीम :
गोलकीपर: रोहित, आरुष हरि, सूरज सिंह अहिबम।
डिफेंडर: लेखाचंद्र फिरेम्बम, मोहम्मद कैफ, याईफ़ारेम्बा चिंगखम, उशम थौंगाम्बा, चिंगथम रेनिन सिंह, अब्दुल सलहा, करिश सोरम, जोड्रिक अब्रांचेस।
मिडफील्डर: बनलमकुपर रिनजाह, मोहम्मद सामी, विशाल यादव, मानभाकुपर मलंगियांग, मोहम्मद अरबाश, ब्रह्मचारिमयूम सुमित शर्मा, नगमगौहौ मेट, निंगथौखोंगजम ऋषि सिंह, लेविस ज़ंगमिनलुन।
फॉरवर्ड: प्रेम हंसदक, अहोंगशांगबाम सैमसन, लैरेंजम भरत, हेमनीचुंग लुंकिम।
मुख्य कोच: इशफाक अहमद।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)