खेल की खबरें | चिली से 1-3 से हारी भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम बेहतर प्रदर्शन के बावजूद यहां चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में चिली से 1-3 से हार गयी।
एक्विलेया (इटली), 25 जून भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम बेहतर प्रदर्शन के बावजूद यहां चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में चिली से 1-3 से हार गयी।
अपने शुरुआती मैच में इटली की टीम 0-7 से हारने के बाद भारतीय टीम इस मैच में उतरी थी।
दोनों टीम की धीमी शुरुआत के बावजूद भारत को डिफेंडर नाकेता के प्रयास से बढ़त हासिल करने का मौका मिला, लेकिन उनकी फ्री-किक पर चिली ने गोल नहीं होने दिया।
कैटरीन रामोस ने 11वें मिनट में चिली की तरफ से पहला गोल किया जबकि मैटी ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। चिली मध्यांतर तक 2-0 से आगे था।
भारत दूसरे हॉफ में वापसी के लिये बेताब दिखा और नेहा के पास पर काजोल गोल करने में सफल रही।
चिली की अंबर रोलिनो ने हालांकि 67वें मिनट में अपनी टीम के लिये तीसरा गोल करके भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

